• Sun. Feb 8th, 2026

जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 का गेट बना अनधिकृत प्रवेश का रास्ता

ByVijay Singhal

Feb 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर बना एक गेट, जो आम यात्रियों के प्रवेश के लिए निर्धारित नहीं है, लंबे समय से दुरुपयोग का जरिया बना हुआ है। इस गेट से बेखौफ होकर लोग स्टेशन परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि यात्रियों के लिए स्टेशन पर केवल तीन आधिकारिक एंट्री गेट ही निर्धारित हैं। हैरानी की बात यह है कि इस अनाधिकृत प्रवेश पर न तो रेलवे प्रशासन और न ही रेलवे सुरक्षा में तैनात आरपीएफ की ओर से कोई सख्ती दिखाई दे रही है। प्लेटफॉर्म संख्या 8 का यह गेट करीब सात वर्ष पूर्व स्टेशन की साफ-सफाई और कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों के आवागमन के लिए बनाया गया था। साथ ही वीआईपी आगमन और प्रस्थान की स्थिति में भी इसी गेट का उपयोग किया जाता है, लेकिन पिछले कई वर्षों से यह गेट लगातार खुला हुआ है और यहां न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। जाहिर है कि अराजक तत्वों के लिए भी स्टेशन में घुसने का आसान रास्ता बन गया है। मथुरा जंक्शन पर तीनों आधिकारिक एंट्री गेटों पर टिकट विंडो बनी हैं, जहां प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री होती है, लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या 8 के गेट पर कोई टिकट विंडो नहीं है। यही वजह है कि यहां से प्रवेश करने वाले यात्री बिना प्लेटफॉर्म टिकट खरीदे सीधे अंदर पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ यात्री बिना टिकट यात्रा तक कर लेते हैं, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
प्रशस्ति श्रीवास्तव पीआरओ ने बताया, प्लेटफार्म संख्या 8 पर बना हुआ गेट आधिकारिक प्रयोग के लिए है। यात्रियों के प्रयोग के लिए 1,2 और 3 पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अनाधिकृत प्रवेश का संज्ञान लेकर इस द्वार की निगरानी व्यवस्था बढ़ाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.