• Sat. Nov 28th, 2026

परिवहन विभाग करेगा 47 करोड़ रुपये की वसूली

Byvijay.singhal1233

Feb 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन विभाग जल्द ही 47 कराेड़ रुपये की वसूली करने की तैयारी में है। विभाग द्वारा यह वसूली लगभग 1580 व्यवसायिक वाहनों से की जाएगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वित्तीय वर्ष की सबसे बड़ी वसूली करने की तैयारी की गई है। इस मामले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नीतू सिंह ने बताया कि व्यवसायिक वाहनों पर बकाया कर को जुर्माने के साथ वसूला जाएगा। अधिकांशत: वाहन स्वामियों ने समय रहते कर जमा नहीं किया है। उन पर जुर्माने लगाया जाएगा। इस वसूली में किसी प्रकार की कोई राहत नहीं होगी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी। हि वसूली विभिन्न राज्यों में परिवहन विभाग के बकायेदारों से की जानी है। टीम द्वारा अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को भी चिन्हित किया जाएगा जो कि निजी वाहन के तौर पर पंजीकरण कराया है और उसका व्यवसायिक रूप से प्रयोग किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न टोल प्लाजा से निकलने वाले ओवर लोडिंग वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों में तय सीमा से अधिक माल ढुलाई करते हुए पकड़े गए तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.