• Sun. Feb 8th, 2026

यमुना के खादर में चल रही थी हथियारों की फैक्टरी, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

ByVijay Singhal

Feb 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील में यमुना के खादर इलाके में शस्त्र फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फरीदमपुर खादर में पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से 6 तमंचे, 16 अधबने तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने खादर में नदी किनारे उपलों के बिटौरों के पीछे बने कमरे में छापा मारा। यहां आरोपी तमंचे बनाने का काम कर रहा था। टीम ने मौके से 6 तैयार तमंचे, 16 अधबने तमंचे, भारी संख्या में नाल और ड्रिल मशीन समेत शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं। मौके से आरोपी वीरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य राज्यों और जिलों में भी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि वीरपाल शातिर अपराधी है। पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस ने बताया कि उसने हरियाणा के मेवात से तमंचे बनाना सीखा था। अपने साथी की मौत के बाद वह यमुना के खादर में सुरक्षित स्थान देखकर रह रहा था। यहीं पर आरोपी ने हथियार बनाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि बारिश के बाद यमुना का जलस्तर कम हो जाता है। इसी का लाभ उठाते हुए आरोपी ने खादर में अपना ठिकाना बनाया। पुलिस प्रशासन अब आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.