• Sun. Feb 8th, 2026

महिला अस्पताल से गर्भवती को लौटाने के मामले में कार्रवाई, स्टाफ नर्स को हटाया

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल से लौटा देने के प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करते हुए उसको कार्य स्थल से हटा दिया गया है। बता दें दो दिन पूर्व महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के पास लक्ष्मन गढ़ मोहल्ला में रहने वाला बंटी अपनी गर्भवती पत्नी सपना को लेकर जिला महिला अस्पताल गया था। उसके साथ भाभी भी थी। यहां सपना का ना तो चेकअप किया गया और ना ही उसको भर्ती किया गया। यह कहकर लौटा दिया कि बच्चा उल्टा है। आगरा रेफर करना पड़ेगा। अगले दिन पैसे लेकर आना। रात्रि में प्रसव पीड़ा होने पर पति द्वारा स्वयं ही घर पर प्रसव कराया गया। उसके पुत्र हुआ। इस घटनाक्रम के बाद जिला महिला अस्पताल की सेवाओं पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि गरीब व्यक्ति कहां उपचार कराएगा। हिन्दुस्तान द्वारा पीड़ित की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया तो महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल कुमार ने इसको गंभीरता से लिया। इसकी जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया, जोकि जल्द जांच कर रिपोर्ट देगी। दूसरी तरफ गर्भवती को भर्ती न करने पर लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। शुक्रवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.