• Sun. Feb 8th, 2026

यातायात कर्मी की शिकायत के बाद जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत अंतर्गत गांव जौनाई निवासी पवन कुमार ने यातायात पुलिस कर्मी पर अवैध वसूली की शिकायत के बाद धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर 600 रुपये की जबरन वसूलने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसे दो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 25 जनवरी की शाम करीब छह बजे बुलेट सवार दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। गांव खायरा निवासी युवक ने खुद को जनपद में तैनात पुलिस कर्मी बताते हुए कहा कि जिस यातायात पुलिस कर्मी की शिकायत की है, वह उसका मित्र है तुम उसके पास चलो। पीड़ित ने जाने से इंकार किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी और झूंठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.