• Sun. Feb 8th, 2026

ड्यूटी करके लौट रहे बाइक सवार सिक्योरिटी गार्डों को वाहन ने रौंदा

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  मांट-पानीगांव मार्ग पर शुक्रवार रात को बाइक सवार सिक्योरिटी गार्डों को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करके परिजन को सूचना दी और इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मांट के ऊधर गांव निवासी देवेश (25) और भोला (28) दोनों निजी संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात को दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांट-पानीगांव मार्ग पर जमुनापार थाना क्षेत्र में राधारानी मंदिर के निकट किसी वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। दोनों को वृंदावन में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ पीपी पाल सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.