• Sun. Feb 8th, 2026

व्रन्दावन में गेस्ट हाउस संचालक ने लगाया बिकाऊ है का बोर्ड

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा दरवाजा क्षेत्र के सीएफसी चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस संचालक ने अपने ही सगे भाई पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। अपने घर एवं गेस्ट हाउस के बाहर बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड को उतरवाया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। केशव ने अपने छोटे भाई पर उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहना है कि उसका भाई हिस्ट्रीशीटर है। विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। भाई के उत्पात के कारण उसका और परिवार का जीना मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने मकान और गेस्ट हाउस को बेचने का फैसला किया है। पीड़ित ने घर के बाहर बिकाऊ का बोर्ड लगाते हुए कहा कि वह अपनी संपत्ति बेचकर बच्चों के साथ कहीं और चले जाएंगे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि केशव और उसके हिस्ट्रीशीटर भाई के बीच विवाद चल रहा है। जैंत क्षेत्र में दोनों के बीच पिछले दिनों झगड़ा भी हुआ था। केशव से जैंत थाने में शिकायत भी की है। केशव ने लगाया बोर्ड उतार दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.