• Sun. Feb 8th, 2026

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

ByVijay Singhal

Jan 31, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर में 110 स्काउट्स और गाइड्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और समाज सेवा का संकल्प लिया। 28 से 30 जनवरी तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक डॉ. गुरु प्यारी सत्संगी, सुभाष चंद्र मौर्य एवं प्रधानाचार्य डॉ. रूमा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग के गुर सिखाए। समापन अवसर पर स्काउट-गाइड्स ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सिद्धार्थ सिसोदिया ने बच्चों के अनुशासन और कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. निखिल अग्रवाल ने स्काउट-गाइड सैल्यूट और संकेतों के वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छोटेलाल, गुंजन चौबे, मनोज कुमार, श्रीकांत शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, अवधेश कुमार पटेल, श्यामलाल समेत विद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.