हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। छाता के गांव लाडपुर के सती मंदिर के साधु प्रिया दास के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। साधु के साथ हुई घटना से नाराज साधु व ग्रामीणों ने गुरुवार रात्रि 8:00 बजे छाता थाने का घेराव कर लिया। थाने पर पहुंचे ग्रामीण सचिन, बेगराज और अन्य लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा सती माता मंदिर के महंत है। ओलावृष्टि, गैर मौसम बारिश होने पर बाबा गांव में पैसे लेने के लिए गए हुए थे। बाबा के पास करीब 45 हजार रुपये एकत्र हुए। लोगों से पैसे लेते हुए बाबा एक घर पर पहुंचते हैं। उस घर के एक लड़के ने बाबा को पीट दिया। उन्होंने बताया कि बाबा की दाढ़ी भी खींची गयी और अभद्रता करते हुए मारपीट की। बाबा के हाथ में कुछ पैसे रह गये, बाकी वह लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गये। उधर ग्रामीण एकत्र होकर आक्रोश जताने लगे। गौ रक्षक दल फरसा वाले बाबा भी थाना छाता पर पहुंच गये और साधु के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया। साधु के साथ मारपीट की घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। ग्रामीण छाता थाना पहुंच गये और घेराव कर विरोध जताने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाया। यहां ग्रामीणों और पुलिस की बात हुई। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि गांव के युवक द्वारा साधु के साथ मारपीट कर अभद्रता की थी। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साधु के साथ ग्रामीण आए थे। अब सभी चले गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
