• Sun. Feb 8th, 2026

राया थाना क्षेत्र में खेत पर जा रहे ग्रामीण को गोली मार कर घायल किया

ByVijay Singhal

Jan 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरिया की गढ़ी में देर रात खेत पर जा रहे ग्रामीण को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मथुरा भेज दिया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर घायल को आगरा रैफर कर दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव हरिया की गढ़ी निवासी कुंवरपाल सिंह (60) रात के समय अपने खेत पर जा रहे थे। खेत के पास अज्ञात हमलावरों ने कुंवरपाल को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन ग्रामीण को गोली क्यों मारी, यह जानकारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगाें को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण को छाती और पैर में गोली लगी है। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा कर देगी। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.