हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गीता शोध संस्थान स्थित यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप सस्पेंशन ब्रिज, यमुना पार प्रस्तावित पार्किंग स्थल, घाटों के निर्माण, रोप वे सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने नगर के विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने जुगल घाट पर केबल ब्रिज, जनसुविधाएं, यातायात, एकल मार्ग आदि पर चर्चा की। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को घाटों को सुंदर, आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। स्क्रीन के माध्यम से अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। नगर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं को बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप, तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल, राजेश कुमार, सीपी पाठक, राजेश कुमार, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
