• Sun. Feb 8th, 2026

सुप्रीम कोर्ट की कुछ समय तक के लिए कोर्ट की रोक

ByVijay Singhal

Jan 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नये नियम को रोक दिया है, वास्तव में यह रोक कुछ समय के लिए है। समाज का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार इसे वापस नहीं लेती। यह विचार उन्होंने श्रीनाथ धाम में आयोजित बैठक में व्यक्त किए। यहां नये नियम के विरोध में अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को दोपहर दो बजे प्रस्तावित सर्वजातीय सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्षता डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री एवं डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर ने की। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया सभा का कोई संयोजक नहीं है। यह सभा हिंदू समाज को विखंडित होने से बचने के लिए एक प्रयास है। बैठक में आचार्य बद्रीश, आनंद वल्लभ गोस्वामी, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, हनुमत आराधना मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश सराफ, अखिल अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.