हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज स्थित माघ मेला में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से मिला। उन्होंने शंकराचार्य को समर्थन पत्र सौंपा और घटना की निंदा की है। गत दिनों मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आने पर सेवायत गोस्वामियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई घटना के बारे बताया। सेवायत रजत गोस्वामी एवं गोपेश गोस्वामी ने बताया कि शंकराचार्य से मिलकर उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया और माघ मेला में प्रशासन द्वारा उनके रथ को रोकने की निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के धर्माचार्य जो कि धर्म को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। ऐसे शंकराचार्य को स्नान करने से रोकना अनुचित है। मंदिर का गोस्वामी समाज उनका समर्थन करता है। इस अवसर पर संतू गोस्वामी, लालमणि गोस्वाम, ब्रजेश गास्वामी, बसंत गोस्वामी, धर्मेश गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, देव गोेस्वामी, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
