हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में बैंकों की हड़ताल रही। इसके चलते जिले भर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हुईं। अधिकांश सरकारी और निजी बैंकों के शटर गिरे रहे और शाखाओं पर तालाबंदी नजर आई, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई बैंक ग्राहक अपने दैनिक कार्यों के लिए बैंक पहुंचे, लेकिन बंद पड़े शटर देखकर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। कुछ ग्राहक नकदी निकालने आए थे, जबकि कुछ नए खाते खुलवाने या अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे थे। बैंक बंद होने के कारण उनका कोई भी कार्य नहीं हो सका। ग्राहकों का कहना था कि अचानक बैंक बंद होने से उनकी योजनाएं प्रभावित हो गई हैं और उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पंच डे वर्किंग वीक की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में देशव्यापी आह्वान पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है। उनका तर्क है कि सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू होने से कार्यक्षमता में सुधार होगा और कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार का दबाव भी कम होगा। हड़ताल के चलते चेक क्लियरेंस, नकदी जमा-निकासी, खाता खोलने, ऋण संबंधी कार्य सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। हालांकि, एटीएम सेवाएं कुछ हद तक चालू रहीं, लेकिन कई स्थानों पर नकदी की कमी भी देखने को मिली
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
