• Sun. Feb 8th, 2026

बाइक अनियंत्रित होने से गिरी महिलाएं, सीने के ऊपर से निकल गया सीवेज टैंकर का पहिया; सास-बहू की दर्दनाक मौत

ByVijay Singhal

Jan 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के समीप सड़क हादसे में बुआ के यहां से बाइक से घर जा रहीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। बाइक फिसलने के बाद वहां से गुजर रहे सीवर के टैंकर के पीछे के पहिए के नीचे आने से हादसा हुआ। पुलिस ने टैंकर एवं उसके चालक को पकड़ लिया। नोटिस देने के बाद उसे छोड़ दिया, शवों को परिजन घर ले गये। गांव उस्फार के नगला माना निवासी पवन की पत्नी सुनीता (35), सास अपने गांव लौट रहीं थीं। बाइक 22 वर्षीय रवि चला रहा था। पानीगांव संपर्क मार्ग स्थित दारुक पार्किंग के समीप मार्ग के किनारे पड़ी बालू में वाहनों से बचने के लिए जैसे ही बाइक रवि ने नीचे उतारी तभी अनियंत्रित होकर सड़क की ओर गिर गई। सास एवं बहू सड़क की ओर गिरी, जब तक वह संभल पातीं पीछे से तेज गति से आ रहा सीवेज टैंकर का पहिया उनके सीने पर होकर गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक विपरीत दिशा में कच्चे में गिरा। स्थानीय लोगों ने टैंकर और चालक का पकड़ पुलिस को सूचित किया। परिजन किसी तरह की कार्रवाई न चाहते हुए शवों को अपने साथ ले गए। युवक के पैर में चोट आई, जो उपचार के बाद घर चला गया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि हादसे में सास एवं बहू की मौत हो गई। नोटिस देने के बाद टैंकर चालक को छोड़ दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.