• Sun. Feb 8th, 2026

वृंदावन के बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार, तीन घर पहुंचीं

ByVijay Singhal

Jan 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह बालिका से पांच किशोरी सोमवार रात को छत से कंबल की रस्सी बनाकर भाग गईं। किशोरियों के गायब हो जाने होने से अफरातफरी मच गई। एसएसपी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। उनकी तलाश में पांच टीमें गठित कर रवाना किया। पुलिस ने दो किशोरियों को उनके घर से एवं तीसरी को चार धाम के समीप से पकड़ लिया है। अन्य दो की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। डीपीओ विकास चंद्र ने एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में पाॅक्सो व अन्य अलग मामलों में 98 किशोरियों को संरक्षण दिया गया है। सोमवार की रात को यहां हंगामा खड़ा हो गया। रात को बालिकाओं की गिनती की गई तो संख्या पांच कम मिली। खोजने पर पाया कि बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर कंबल से बनी रस्सी खाली प्लाट में लटकी है। इससे साफ हो गया कि पांचों किशोरियां छत के रास्ते कंबल की रस्सी बनाकर पीछे खाली प्लाॅट में उतरकर गायब हुई हैं। रात को ही तत्काल यहां के प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली, डीपीओ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की पांच टीमें बालिकाओं की तलाश में लगाई। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले । मंगलवार की देर रात तक नाैहझील एवं महावन की तीन किशोरियां अपने घर पर ही मिल गई हैं। दो की तलाश जारी है। सीपी सिंह, डीएम मथुरा ने बताया पांच में से तीन किशोरियां मिल गई हैं। बाकी दो की तलाश जारी है। इस पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम नमामि गंगे को साैंपी गई है। लड़कियों के यहां से जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.