हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सोमवार को गणतंत्र दिवस होने से तीन दिनों का अवकाश होने पर दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने मंदिर पहुंची। पहले दर्शन करने की चाह में मंदिर के पट खुलने से पहले ही द्वार से लेकर मंदिर की गलियां एवं बांकेबिहारी बाजार पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर से लेकर बाजार तक पैर रखने की जगह नहीं रही। मंदिर के दो प्रवेश द्वारों के सामने सीढ़ियों से लेकर जुगलघाट तिराहा एवं विद्यापीठ चौराहे तक भक्तों की कतार दिनभर लगी रही। मंदिर से विद्यापीठ चौराहे तक लगभग पांच सौ मीटर लंबी कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने होल्डिंग एरिया में रस्सी की मदद से श्रद्धालुओं को 15 से 20 मिनट तक रोक-रोककर मंदिर की ओर बढ़ाया। इधर दोपहर में बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद हो जाने पर श्रद्धालुओं का रैला निधिवन के मार्गों पर देखा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
