हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में छटीकरा रेलवे ट्रैक पर शनिवार को रेलवे विभाग में कार्यरत एक ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की।
ट्रैकमैन की पहचान थाना जैंत के गांव फैंचरी निवासी हरिवीर (40) पुत्र तोताराम के रूप में हुई है। हरिवीर पिछले तीन वर्षों से रेलवे विभाग में प्राइवेट तौर पर ट्रैकमैन के पद पर तैनात थे। वह बीती रात वे ट्रैप पर गश्त कर रहे थे। तभी खंभा संख्या 1406/3 और 1404/4 के बीच वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। हरिवीर अपने पीछे पत्नी अनीता (35), एक बेटी डोली (18), बेटा मयंक (10) और प्रभात (8) को छोड़ गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
