• Mon. Feb 9th, 2026

ई रिक्शा चालक से विवाद के बाद होटलों में कमरा बुक कराने वाला लापता

ByVijay Singhal

Jan 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मल्टीलेवल पार्किंग के समीप होटलों में कमरा बुक कराने का कार्य करने वाला एक व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता है। इस मामले में उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक ई रिक्शा चालक से उनका झगड़ा हुआ था, जिसमें ई रिक्शा चालक और उसके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। चैतन्य विहार फेज -2 निवासी सपना ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति प्रकाश होटलों में कमरा बुक कराने का कार्य करते थे। 21 जनवरी शाम करीब सात बजे उनके पति मल्टीलेवल पार्किंग की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से लापरवाही से आ रहे ई रिक्शा ने उनमें टक्कर मार दी। इस बात पर उनके पति और ई रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि ई रिक्शा चालक और उसके पिता एवं अन्य साथियों ने उनके पति से मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी और उन्हें समीप में स्थित अपनी कुटिया में ले गए। तभी से प्रकाश गायब हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.