हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार में उमा वाटिका के चौकीदार रंधीर का शव शनिवार को भी यमुना नदी में नहीं मिल सका। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की। पुलिस ने हत्यारोपी से दूसरे दिन भी पूछताछ की मगर वह बोरे को फेंके जाने की सही जगह नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गोसना के मूल निवासी चौकीदार रंधीर 18 जनवरी से लापता थे। वह मैरिज होम में करीब 20 साल से चौकीदारी कर रहे थे। बेटे धर्मेंद्र का आरोप है कि दूसरे चौकीदार महेंद्र के बेटे सोनू ने शराब पार्टी के बाद पिता की गला दबाकर हत्या करके शव को कहीं छुपाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रंधीर की हत्या करके शव को यमुना नदी में बोरे में बंद करके फेंके जाने की जानकारी दी थी। तभी से पुलिस रंधीर के शव की यमुना नदी में तलाश कर रही है। आरोपी जिस ई-रिक्शे से बोरे को लेकर गया था। पुलिस को उस ई-रिक्शा चालक की तलाश है मगर उसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि यमुना में कई जगह तलाश किया गया मगर शव नहीं मिल सका है। मृतक के परिजन ने भी यमुना किनारे तलाश की। थाना प्रभारी जमुनापार ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात प्रकाश में आई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतक के परिजन का कहना है कि उन्हें सातवें दिन भी पिता का शव नहीं मिल सका है। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
