• Mon. Feb 9th, 2026

रिफाइनरी में सायरन बजते ही हुआ ब्लैक आउट, फिर शुरू हुआ ऑपरेशन

ByVijay Singhal

Jan 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर मथुरा रिफाइनरी में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की गई। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस, अग्निशमन, रिफाइनरी स्टाफ ने प्रतिभाग किया। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना मिलती है। इसका तात्पर्य है कि 10 मिनट में हवाई हमला होने वाला है। इसकी सूचना तुरंत जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दी गई। इसके बाद खतरे का सायरन बजाया गया। सायरन सुनते ही लोग शेल्टर में शरण लेते हैं। इसके बाद आसमान में गर्जना करते हुए कई विमान बम वर्षा करते हैं और चारों तरफ आग की लपटें उठने लगती हैं। कुछ देर बाद हरा संकेत प्राप्त होते ही फिर सायरन बजाया जाता है। नागरिक सुरक्षा के वार्डन, फायर फाइटर एवं फर्स्ट एड की टीम सक्रिय हो जाती है। टीमें आग बुझाती हैं और फर्स्ट एड टीम कम घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है। अफरा तफरी के बीच घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है। इसी बीच फायर टेंडर आग बुझाना शुरू कर देते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.