• Mon. Feb 9th, 2026

फरह में हुए सड़क हादसे में भरतपुर के अग्निवीर की मृत्यु

ByVijay Singhal

Jan 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सियाचिन में तैनात भरतपुर के अग्निवीर पुष्पेंद्र सिंह (22) की बृहस्पतिवार की देर रात फरह के ओल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। वह दिल्ली से फ्लाइट से आने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर भरतपुर चले गए। भरतपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। फरह पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। गांव पीपला, चिकसाना, भरतपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह (22) भारतीय सेना में 3 साल पहले बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। परिजन शेर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र वर्तमान में सियाचिन जैसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कुछ दिनों की छुट्टी मिलने पर वह सियाचिन से अपने गांव लौटने के लले निकले थे। दिल्ली तक वह फ्लाइट से आए। इसके बाद बस से मथुरा तक आए। मथुरा में पहुंचने पर उन्होंने पिता को कॉल करके बताया कि वह मथुरा पहुंच गए हैं और एक घंटे में गांव पहुंच जाएंगे। घर में खुशी का माहौल था और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जब रात 10 बजे तक पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा तो भाई रूपेंद्र और पिता अन्य परिजन के साथ तलाश करने निकले। लेकिन तभी हादसे की जानकारी हुई। फरह थाना क्षेत्र में ओल चौकी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। रात करीब डेढ़ बजे फरह पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत गई। तब तक परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना फरह पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन से बाइक सवार अग्निवीर की मृत्यु हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजन शव को लेकर भरतपुर चले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.