हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की धौली प्याऊ चौकी स्थित होटल के कमरे में भोपाल निवासी एमबीए छात्र का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। भोपाल के अयोध्या नगर निवासी कुशाग्र पांडेय (23) मध्य प्रदेश से ही एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। 18 जनवरी को वह मथुरा के धौली प्याऊ पहुंचे और यहां पर होटल कृष्णा पैराडाइज में कमरा लेकर ठहर गए। सोमवार सुबह 11 बजे उन्होंने कमरा खाली करने को कहा था। 12 बजे तक जब वह बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मियों को शंका हुई। उन्होंने कमरे के दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे तोड़े। छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि छात्र घर से झांसी की कहकर निकला था। मथुरा वह कैसे और क्यों आया, इसकी जानकारी नहीं है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि परिजन ने कोई प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। फिर भी छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल्स के आधार पर घटना का राजफाश किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
