• Mon. Feb 9th, 2026

जन्मभूमि क्षेत्र में दो दर्जन झुग्गी-झोपड़ियां ध्वस्त कराई

ByVijay Singhal

Jan 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में पुराने रेलवे फाटक के पास यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास अब टैक्सी स्टैंड बनाया जाएगा, ताकि जाम की स्थित पैदा न हो। यह क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कारण अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला माना जाता है। पुराने फाटक के आसपास स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा सड़क किनारे अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसके कारण आए दिन यातायात बाधित होता था। श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी होती थी। कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके बाद लोग नहीं माने। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से करीब 26 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कराया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.