हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में टेड़े-मेड़े खंभे के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर का वर्ष में तीन बार खुलने वाला वसंती कमरा वसंत पंचमी पर 23 जनवरी को खुलेगा। दूसरे दिन शाम को भी वसंती कमरे में झाड़ फानूस की रंगबिरंगी रोशनी के बीच मंदिर में विराजमान श्रीजी भक्तों को दर्शन देंगी। प्रबंधन द्वारा मंदिर को रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं वसंती कमरे की सफाई का कार्य शुरु कर दिया है।
मंदिर के व्यवस्थापक प्रशांत शाह ने बताया कि वसंती कमरे की सजावट के प्रमुख आकर्षण प्राचीन झाड़-फानूस व कांच आदि की साफ सफाई का कार्य पिछले सात दिनों से चल रहा है। इस विशेष कमरे में वसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा शाम को पांच बजे से देर शाम तक भक्तों को श्रीजी के दर्शन होंगे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरजी को वसंती पोशाक धारण कराने के साथ-साथ उनका शृंगार भी वासंतिक होगा। दूसरे दिन 24 जनवरी की शाम 5 बजे से वसंती कमरे में श्रीजी के दर्शन होंगे। इसके बाद वसंती कमरा बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कमरा वर्ष में सिर्फ दो बार ही खुलता है। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार सावन मास में त्रयोदशी व चतुर्दशी के दिन श्रीजी कमरे में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देती हैं। वसंत पंचमी को लेकर तैयारी चल रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
