• Mon. Feb 9th, 2026

राघवेंद्र सिंह बने मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव चुने गए मनोज शर्मा

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम ब्यूरो प्रशान्त शर्मा
मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना के बाद रविवार को जीतने और हारने वाले प्रत्याशियों ने अपने घर पर आराम किया। जीतने वालों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार देर रात बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना पूरी हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह, सचिव पद पर मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा, ऑडीटर देवकी नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा विजयी रहे। घोषणा होने के बाद कन्हैया बौहरे लाल सभागार के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी की। रविवार को प्रत्याशियों के घरों पर पहुंचकर समर्थकों ने मिठाई खिलाई। हारने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थक हार के कारणों की समीक्षा करते दिखाई दिए। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद रविवार को राघवेंद्र सिंह के निवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई। साथी अधिवक्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सबका विकास, सबका साथ और सबका सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। थाने चौकियों पर अधिवक्ताओं के साथ सम्मान जनक व्यवहार कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। चैंबर की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अभियान चलाकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.