• Mon. Feb 9th, 2026

बलदेव में पुलिस ने हटवाये अतिक्रमण, मिली राहत

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के मथुरा-सादाबाद मार्ग पर अक्सर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए इलाका पुलिस ने सीओ महावन के पर्यवेक्षण में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटने के बाद आमजन ने राहत ली। बताते चलें कि बलदेव कस्बा के आसपास रोड पर दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा था। इससे आम जन व राहगीरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। सीओ महावन श्वेता वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेंद्र कुमार, कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान आगरा बस स्टैंड, मेला बाजार, कैलाश मार्ग, अवैरनी चौराहे पर चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क को करीब दस-दस फुट चौड़ा करा दिया। पुलिस टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की खबर जैसे ही ढकेल, तख्त, एवं दुकानदारों को लगी लोगों ने तुरंत अपनी बैंच, तखत आदि हटा लिए गए। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के नाम पर किसी को भी सड़क पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। ढकेल वाले सभी दुकानदार अपनी सीमा में ही ढकेल लगाएंगे। सभी की लिस्ट तैयार कर ली गई है। हथकौली तिराहे से अवैरनी चौराहे तक आए दिन जाम लगता था, जिससे सभी व्यापारी एवं आम जन मानस काफी परेशान था। कैलाश मार्ग के व्यापारी तारक नाथ पांडेय, ललित मित्तल, गणेश पांडेय, बांके लाल दरखासी, राकेश अग्रवाल, राजीव उपाध्याय ने बताया कि मार्ग चौड़ा होने से अब जाम की समस्या से निजात मिल गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.