हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर कार्यरत जेई की घर जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। भतीजे राजन ने बताया कि छटीकरा सब स्टेशन पर कार्यरत जेई शैलेंद्र कुमार सिंह मूल निवासी लोहा मंडी आगरा एवं वर्तमान निवासी ब्रज द्वारिका आगरा मथुरा के छटीकरा बिजली सब स्टेशन पर पांच वर्ष से कार्यरत थे। शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद में तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह अपने घर आगरा के लिए जा रहे थे। सिकंदरा चौराहे पर शनिवार रात 12:15 बजे बस से उतरने के बाद में पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना को लेकर विभाग में काफी गहरा दुख व्याप्त है। मृतक शैलेंद्र कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
