हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोटवन- करमन बाॅर्डर पर टोल प्लाजा के समीप दिल्ली की ओर जा रहे कंटेनर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही होडल, कोसी की दमकल मौके पर पहुंच गईं। कैंटर में लगी आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर का टायर फटने के बाद चिंगारी निकलने से आग लगी। आग से कंटेनर जलकर राख हो गया। चालक-परिचालक ने कूद कर अपन जान बचाई। कंटेनर में चॉकलेट भरी हुई थी। कोसीकलां पुलिस ने बताया कि कंटेनर में आग लगने की घटना हरियाणा के होडल थाना क्षेत्र में हुई, जबकि होडल पुलिस भी घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
