• Mon. Feb 9th, 2026

फरह के जोधपुर झाल में मिले 1493 जलीय पक्षी

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड जलीय पक्षियों को खूब भा रहा है। रविवार को एशियन वाटरबर्ड सेंसस-26 के तहत हुई गणना में 72 प्रजातियों के 1493 पक्षी मिले हैं। इसमें 11 संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं। यह वेटलैंड उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किया गया है। लगातार 6वीं साल की गणना में सर्वाधिक 72 प्रजातियां रिकार्ड हुई हैं। आगरा मंडल के चार वेटलैंड्स पर जलीय पक्षियों की गणना रविवार से शुरू हो गई है। बीआरडीएस के विशेषज्ञ डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि लगभग 80 हेक्टेयर में फैले जोधपुर झाल में जलीय पक्षियों की गणना दो समूहों के आठ विशेषज्ञ की टीम ने की है। इस गणना में 72 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें 32 प्रवासी व 40 स्थानीय प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। टीम में डाॅ. अमोल शिरोमणी, पलक गुप्ता, निधि यादव, अनुज यादव, अनुज परिहार, आकांक्षा, डाॅ. राहुल गुप्ता, अदनान, अमित दिवाकर, विनोद, अनुराग पचैरा, उदय, बलवंत और जीतू शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.