• Mon. Feb 9th, 2026

जांच में निकला प्रतिबंध मांस, होगी गैंगस्टर की कार्रवाई-एस एस पी

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित मुकुंद बिहार कॉलोनी में चल रहे अवैध कट्टीघर से बरामद किया गया मांस जांच में प्रतिबंधित निकला है। जांच के बाद पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। हांलाकि गोवध अधिनियम के तहत पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। बीते दिनों हाईवे के गोवर्धन रोड स्थित मुकुंद बिहार कॉलोनी की एक गली में इलियास, इस्लाम हाजी, नदीम, शाहरुख, विलाल, करमान और गुल्ला, ये सभी मिलकर कबाड़ की गोदाम की आड़ में अवैध कट्टीघर चला रहे थे। मांस को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। भनक लगने पर 9 जनवरी को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मुकुंद बिहार कॉलोनी पहुंचे। यहां जमकर हंगामा काटा। इस दौरान किसी ने कबाड़ के दो गोदाम में आग लगा दी। हंगामा होने लगा और कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया और मौके से 45 किलो मांस बरामद कर जांच के लिए वेटरनरी विवि भेजा था। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बरामद किया गया मांस प्रतिबंधित मिला है। अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.