• Mon. Feb 9th, 2026

व्रन्दावन में मौनी अमावस्य पर दिनभर जाम से जूझा

ByVijay Singhal

Jan 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में मौनी अमावस्या होने के कारण  संख्या में लोगों का आगमन हुआ, जिसके कारण सौ शैय्या तिराहा से चुंगी चौराहा तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चुंगी चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, वनखंडी तिराहा, पुराना बजाजा, विद्यापीठ चौराहा, हरि निकुंज चौराहा और परिक्रमा मार्ग में भीषण जाम रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गईं। मार्गों पर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। घंटों लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी भी दिखाई नहीं दिए। हार-थककर जाम से फंसे श्रद्धालु वाहनों से उतर कर खुद ही जाम खुलवाने और वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि वीकेंड होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश दे दिया। इतना नहीं ट्रक और बाहरी बसों के नगर में प्रवेश करते ही जाम के हालात बिगड़ गए। नगर में लगे जाम के कारण स्थानीय लोग भी अपने घरों में कैद रहे। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था के लिए सभी तिराहे-चौराहों पर पुलिस कर्मी लगाए गए। यदि कहीं जाम लगा भी है तो पुलिस ने खुलवाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.