हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के टेंटीगांव में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सागर और अरुण नामक दो युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे फंस गई। घायल युवक खरंजा वास के रहने वाले हैं। सागर के पिता का नाम रामजीलाल और अरुण के पिता का नाम नीरज है। दोनों किसी काम से टेंटीगांव आए थे। कस्बे में पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर रुकवाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सागर की स्थिति गंभीर है और अरुण को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाएं करते हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
