• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा में हर शुक्रवार को लगेगी चौपाल, DM ने ग्राम विकास विभाग को दिए निर्देश

Byvijay.singhal1233

Jan 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गांव की समस्या का गांव में ही निपटारा हो इसके लिए ग्राम चौपाल लगाने के निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। जिसके तहत हर शुक्रवार को गांव में चौपाल लगाकर गांव की समस्या का गांव में ही समाधान किया जाए। मथुरा के डीएम ने प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों के बाद इस शुक्रवार 3 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि जन समस्याओं के निराकरण एवं पारदर्शिता को प्रभावी बनाने के उददेश्य से ग्राम विकास अनुभाग-1 के निर्देशों के क्रम में ग्राम चौपाल का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे 3 ग्राम पंचायतों में किया जायेगा। जिसमें मौके पर ही शिकायत एवं समस्याओं का निस्तारण होगा। इसके साथ ही ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों,निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करेंगे। ग्राम विकास विभाग से जुड़े अधिकारीगण ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे।

जन प्रतिनिधियों को किया जाएगा आमंत्रित
ग्राम चौपाल में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान सभा परिषद सदस्य, पूर्व विधान सभा परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यों के निरीक्षण से होगी चौपाल की शुरुआत
ग्राम चौपाल की शुरुआत ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यों के निरीक्षण से होगी। जिसमें मनरेगा के कार्य, मजदूरी भुगतान, महिला मेट, समूह की गतिविधियां, बीओसीएलएफ, बीसी सखी, विद्युत सखी, लखपति महिला, टीएचआर प्लांट, पंचायत विभाग द्वारा वित्त आयोग की धनराशि से कराये गये समस्त कार्य, ग्राम पंचायत में लगायी गयी लाइटों, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, जल निकासी, नाली, सड़क, सम्पर्क मार्ग, गौ आश्रय स्थल, स्कूल भवन, स्कूल संचालन, एमडीएम, सिंचाई व्यवस्था, नहर, नलकूप, संचारी रोग, टीकाकरण, राशन वितरण, उज्जवला गैस कनेक्शन, हर घर नल से जल, आंगनवाड़ी एवं एएनएम सेंटर का निरीक्षण, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन तथा छात्रवृत्ति का सत्यापन आदि पर विचार विमर्श किया जायेगा।

अच्छे कार्य करने वाले जन प्रतिनिधि और कर्मचारी होंगे सम्मानित
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, कृषि एवं कृषि रक्षा से जुड़े विषय, प्राकृतिक एवं आर्गैनिक खेती तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी। चौपाल में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहेंगे तथा चकमार्ग, सार्वजनिक भूमि आदि की पैमाइश कार्य भी इनके द्वारा कराया जायेगा। अच्छे कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों (संविदा सहित) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा इनको अपने पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.