हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भरतपुर से मथुरा जंक्शन आई महिला की दो वर्ष की बालिका लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर महिला ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला संवेदनशील होने पर जीआरपी की टीम बालिका की खोज में जुट गई है। जानकारी रहे कुछ माह पूर्व जंक्शन से एक बच्चा चोरी हुआ था, जिसमें हाथरस का बच्चा चोरी गिरोह प्रकाश में आया था। आगरा मंडल में बच्चा चोरी के मामले रुक नहीं पा रहे हैं। करीब छह माह पूर्व जीआरपी ने बच्चा चेारी करने वाले बडे़ गिरोह का खुलासा किया था, जिसमें पार्षद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा था। 6 जनवरी की रात को भरतपुर निवासी बावरिया जाति की महिला फूलवती पत्नी करन परिजन के साथ जंक्शन आई। उसके साथ उसकी दो वर्ष की बेटी भी थी। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना के अनुसार सभी लोगों ने शराब पी, जिसके बाद आपस में मारपीट हुई। इस दौरान उसकी बेटी कहीं लापता हो गई। परिजन भटिंडा चले गए, महिला रह गई है। महिला को लगा कि उसकी बेटी को परिजन ले गए हैं लेकिन बाद में पता लगा कि बेटी उनके पास नहीं है। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ बालिका कहीं दिखाई नहीं दे रही है। बालिका की खोजबीन के लिए टीम गठित कर दी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
