• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा। व्रन्दावन में किसानों ने कहा जमीन हमारी मां, इसे नहीं छोड़ेंगे

Byvijay.singhal1233

Jan 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। कालीदह क्षेत्र में चल रहे सत्याग्रह पर किसान नेताओं ने पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर किए लाठीचार्ज और खड़ी हुई फसल को बुलडोजर व ट्रैक्टरों से जोते जाने की किसान नेताओं ने निंदा की। सत्याग्रह के बाद किसानों ने उजाड़ी गई फसल का मुआयना किया। किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वृंदावन के किसानों पर लाठीचार्ज करके भूमि कब्जाने वाले प्रशासन को तत्काल मुकदमे वापस लेने होंगे और जमीन वापस करनी होगी अन्यथा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। इस मामले के साक्ष्य उन्होंने मांगें हैं जो उन्हें उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि जमीन हमारी मां है और हम धरती मां को नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश सरकार को किसानों के साथ न्याय करना होगा अन्यथा यह आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा जिसकी कल्पना सरकार ने नहीं की होगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाटव, भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही, कांग्रेस नेता ठाकुर सोहन सिंह सिसौदिया, नागेंद्र, सुरेश तोमर, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, ठाकुर लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आदि थे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.