• Wed. Feb 25th, 2026

तेज बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव, गलियां बनीं तालाब

ByVijay Singhal

Aug 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया है और यहां की गलियां तालाब बन गई हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल है। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, प्रशासन ने जलनिकासी को लेकर कमर कस ली है। जलमग्न हो गए खेतों से जलनिकासी कराई गई है, ताकि फसलों को नुकसान न हो। तड़के करीब 4:00 बजे बारिश शुरू हुई और करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश होती रही। इसके बाद सुबह 10:00 बजे से फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश से शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। अंडरपासों पर तीन-चार फीट तक पानी भर गया। गोवर्धन चौराहे के पास हंसराज नगर कॉलोनी, महोली रोड क्षेत्र, कृष्णानगर, चंदनवन, नरौली चौराहा क्षेत्र की कॉलोनियों, होलीगेट और विश्राम घाट क्षेत्र समेत कई स्थानों पर भयंकर जलभराव हो गया। हालांकि कई कॉलोनियों में तो जलनिकासी नहीं हो पाई और दिनभर पानी भरा रहा। हंसराज नगर कॉलोनी, चंदनवन में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घरों के भीतर तक पानी घुस गया। हालांकि नगर निगम की टीम दिनभर जलनिकासी में लगी रही। खासकर निचले और आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को भी जोरदार बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहेगा। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.