• Wed. Feb 25th, 2026

कैलेंडर के विमोचन के साथ भरत मिलाप के कार्यक्रमों की घोषणा

ByVijay Singhal

Aug 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामलीला संस्थान के कैलेंडर के विमोचन के साथ मेले के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 17 सितंबर को झंडा पूजन की सवारी निकाली जाएगी। ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला 3 अक्तूबर को होगा। अग्रवाटिका में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि मोनी बाबा, संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हरीशंकर अग्रवाल, जतिन अग्रवाल आदि ने मंत्रोच्चार के बीच कैलेंडर का विमोचन कर रामलीला के कार्यक्रमों की घोषणा की। शुभारंभ के समय चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कमल किशोर वार्ष्णेय, वेदप्रकाश गोयल, मेला आचार्य मोरमुकट शास्त्री, लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित, समन्वयक हरेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैध, संयोजक अजय गोयंका, विवेक अग्रवाल मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष अजय मंगला ने बताया कि 19 सितंबर को रावण महाराज की सवारी, 20 को गणेश सवारी तथा नारद मोह लीला का मंचन होगा। 25 सितंबर को राम बरात एवं भरत मिलाप चौक पर जनकपुरी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में तरुण सेठ, विष्णु शर्मा, जगदीश शर्मा सुपानिया, मदन चौधरी, होती चौधरी, भगवत रूहेला, रामकिशन, विजेंद्र मंगला आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.