• Wed. Nov 11th, 2026

मथुरा के देहगाम में 12 साल के बच्चे की मौत,बुखार के बाद झोलाछाप डॉक्टर से कराया था इलाज

Byvijay.singhal1233

Aug 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव देहगाम में अंधविश्वास और झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से एक 12 साल के किशोर की जान चली गई। बुखार से पीड़ित किशोर अंश को उचित चिकित्सा देने के बजाय परिजन तंत्र-मंत्र और झोलाछाप डॉक्टरों के पास ले गए। इससे उसकी हालत बिगड़ती गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी के अनुसार, मृतक अंश पुत्र यादराम चार दिन पहले बाजार से लौटते समय रास्ते में गिर गया था। इसके बाद वह अजीब हरकतें करने लगा। घबराए परिजन उसे पास के एक तांत्रिक के पास ले गए। वहां ‘झाड़-फूंक’ से इलाज कराया गया। इसके बाद जब किशोर को बुखार हुआ, तो उसे एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बिना सही जांच के उसे ड्रिप चढ़ा दी। ड्रिप चढ़ते ही अंश की तबीयत और बिगड़ने लगी। शुक्रवार शाम को स्थिति और गंभीर हो गई। उन्होंने बेटे पर ‘ऊपरी साया’ होने की बात कही। इसके बाद किशोर को थप्पड़ों से पीटा गया। इससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई और हालत बेहद गंभीर हो गई। शनिवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.