• Wed. Feb 25th, 2026

पानी भरा होने से ट्यूब पर बैठकर ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी

ByVijay Singhal

Aug 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में लगातार हो रही बारिश के बाद नंदगांव रोड हरीपुरा 33 केवी विद्युत उपकेंद्र उपकेंद्र परिसर में चहुंओर पानी भरा होने से कर्मचारी ट्यूब पर बैठकर ड्यूटी पर जा रहे हैं। कर्मचारी उपकेंद्र पर जान हथेली पर रखकर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्हें तीन-तीन फीट पानी से गुजरकर बिजलीघर जाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले सात वर्ष से वह लगातार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरीपुरा उपकेंद्र के समीप पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कर्मचारी ट्यूब पर बैठकर ड्यूटी करते जाते का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे देखकर यूजर्स ने काफी कमेंट्स किए। जेई रोहित वर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.