• Wed. Feb 25th, 2026

निगम की टीम ने दो स्थानों पर खाली कराई कब्जाई जमीन

ByVijay Singhal

Aug 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने दो स्थानों पर निगम की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। साथ ही उस जमीन पर नगर निगम स्वामित्व वाला बोर्ड लगाया। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण करा लिया था। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि वृंदावन स्थित इस्कॉन गोशाला के पास खसरा संख्या-48 लगभग 100 वर्ग मीटर जमीन पर स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से चहारदीवारी का निर्माण करा दिया था। शनिवार को हाइड्रा मशीन की मदद से इसे ध्वस्त कराया गया है। इसी तरह सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने टीम के साथ इसापुर बांगर क्षेत्र में नगर निगम की 1.2 हेक्टेयर भूमि खाली कराई है। इस भूमि को स्थानीय लोग फसल के रूप में उपयोग करते थे। अपर नगर आयुक्त ने बताया है कि अवैध निर्माण कराने वालों को चेतावनी नोटिस दिया गया है। अगर फिर से नगर निगम जमीन पर अवैध निर्माण कराया जाएगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक गंगाराम, लेखपाल ओम बाबू, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह, कानून-गो गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.