हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल से चली डेढ़ घंटे की वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारी नेताओं ने चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है। नगर पालिका परिसर में सतीश वाल्मीकि, गिर्राज सिंह, किशोर सिंह आदि ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह, लेखाकार योगेंद्र रावत आदि से वार्ता की। मांगपत्र में 17 सूत्री मांगों को लेकर बिंदुवार वार्ता हुई, जिसमें ठेके कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार बिना कटौती के पूरा भुगतान करने, चार महीने का प्रत्येक सफाई कर्मचारी का एरियर का भुगतान, नियमानुसार वेतन अवकाश देने, संविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन और ईपीएफ का प्रत्येक कर्मचारियों के तत्काल कराए जाने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि वार्ता के दौरान चेयरमैन मांगों को लेकर टालमटोल की नीति अपनाते रहे। वार्ता विफल रही। 6 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो समस्त सफाई कर्मचारी 7 अगस्त को नगरपालिका में काम बंद हड़ताल, 8 को नगरपालिका एवं कैंप कार्यालय पर कूड़ा डालो अभियान तथा 9 अगस्त को चेयरमैन का घेराव करेंगे। चेयरमैन ने बताया कि कर्मचारियों से वार्ता हुई, जिसमें शासनादेश, नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। अमित, नितिन, राजीव, अमरपाल, शकुंतला, लच्छी, धर्मवती, लटूर, लच्छी कल्लो आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
