हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव बिडावली के खेतों में लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी। पास ही खेत में काम कर रहे एक किसान को भी बीचबचाव करने पर आरोपी ने गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गया। आरोपी ने कोसीकलां जाकर अपनी बांह में भी गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। छाता कस्बे में सिंगू थोक में रहने वाले रवि और सुनील दोनों दोस्त हैं। रवि ने शुक्रवार को सुनील से चार लाख रुपये उधार लिए थे। शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब रवि सुनील को यूकेलिप्टस के पेड़ों का सौदा करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। गांव बिडावली के खेतों पर जाकर दोनों एक माइनर की पटरी पर बैठे थे, तभी मौका देख रवि ने सुनील को गोली मार दी। सुनील माइनर में कूद गया और चिल्लाने लगा। खेत में काम कर रहे किसान गोपाल पुत्र उदय सिंह निवासी बरौली ने सुनील को बचाने की कोशिश की तो रवि ने दो गोली गोपाल के सिर में मार दीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और रवि मौके से फरार हो गया। घटना के दो घंटे बाद पता लगा कि कोसीकलां के कोल्लम माल पेट्रोल पंप के समीप रवि ने भी अपनी बांह में गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल जायजा लिया और तीनों को अस्प्ताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
