• Wed. Feb 25th, 2026

खेत पर चारा लेने गया युवक को बिजली के तार से लगा करंट, हुई मौत

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कस्बा मांट मूला में खेत पर चारा लेने गए युवक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  मांट मूला निवासी संदीप पुत्र गोपाल खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था तभी खेत की मेड़ पर लगे हुए कांटों को हटाते समय अचानक से बिजली पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। खेतों में काम रहे किसान संदीप को अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची मांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसानों ने बताया की कई दिनों से बिजली के पोल में करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.