• Wed. Feb 25th, 2026

एक ही चिता पर हुआ दंपती का दाह संस्कार

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के कस्बे में बृहस्पतिवार को गृहकलह के चलते पति ने पहले पत्नी के गोली मारी फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली थी।  पहले पति की मौत हो गई, देर रात उपचार के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।  दोनों के शवों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव कस्बे में पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। यमुना किनारे दोनों के शवों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। मृतकों के छोटे बेटे मौसम ने चिता को मुखाग्नि दी तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने मृतक के बेटे मौसम व रमन की तहरीर पर केस दर्ज किया है। इसमें पिता सौदान सिंह द्वारा मां राजकुमारी के पेट में गोली मार देने और फिर खुद के सिर में गोली मार लेने की बात कही, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे मोहित, रमन व मौसम हैं। ग्रामीण तीनों बेटों को दिलासा दिला रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.