• Wed. Feb 25th, 2026

सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर रोका

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को दिल्ली से मथुरा के अड़ींग जाते समय पुलिस ने जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया। आक्रोशित सपा कार्यकताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। संबंधित दरोगा को बर्खास्त करने की मांग की। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को अड़ींग जाने से पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सुमन ने अड़ींग में दरोगा द्वारा युवक की पिटाई करने के मामले में एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। न्याय की गुहार लगाने वालों पर पुलिस बर्बरता से पेश आ रही है। एसपी देहात ने कहा की दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। सपा की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने बताया की पीड़ित को न्याय दिया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक यादव, रमेश सैनी, देवेंद्र निषाद, मुकेश सैनी, आरपी यादव, जय शर्मा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.