• Wed. Feb 25th, 2026

यमुना में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

ByVijay Singhal

Aug 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।श्री परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) द्वारा 1 अगस्त 2025 को यमुना नदी में तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता यमुनापार स्थित हंसारानी घाट से प्रारंभ होकर स्वामी घाट, यमुना किनारा तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा सीटी बजाकर  एवं मनोज शर्मा”बॉबी”गजेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर तैराकियों को रवाना किया वहीं समिति केअध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने बताया प्रतियोगिता में नगर एवं आसपास के कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जलक्रीड़ा के प्रति अपना कौशल प्रदर्शित किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाना, जल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और परंपरागत खेलों को प्रोत्साहन देना था। वहीं उन्होंने बताया प्रतियोगिता में 51 युवकों ने भागीदारी की जिसमें प्रथम  पुरस्कार सोनू द्वितीय पुरस्कार मोहन सिंह तृतीय पुरस्कार करतार सिंह को दिया गया । वहीं समिति के सचिव गौरव शर्मा ने बताया समिति द्वारा प्रतियोगियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वहीं उन्होंने बताया श्री परशुराम शोभायात्रा समिति का प्रयास हमेशा रहा है कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया जाए। तैराकी प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मबल का विकास भी करते हैं। यमुना जैसी पावन धारा में यह आयोजन कराना, हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का एक प्रयास है। आज के युवाओं में जल सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और भारतीय परंपराओं के प्रति जो चेतना जग रही है, वह भविष्य के लिए आशा का संकेत है।इस अवसर पर ओ.पी उपाध्याय मान प्रकाश शर्मा संजय हरियाणा के.के. शर्मा लब्बू पंडित  लक्ष्मण एडवोकेट सौरभ वशिष्ठ आशीष शर्मा अर्जुन पंडित श्याम शर्मा प्रदीप शर्मा (एडवोकेट)  सुनील शर्मा  राजा दीक्षित अखिलेश गौड़  मनोज प्रकाश शर्मा राजेश शर्मा चंद्रप्रकाश शर्मा पिंकी द्विवेदी ज्योति चतुर्वेदी आयुष शर्मा साकेत शर्मा आलोक वर्मा  मानप्रकाश शर्मा पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.