• Wed. Feb 25th, 2026

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

ByVijay Singhal

Aug 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल का  मथुरा आगमन हुआ। प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन सराफ के निवास पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया। इस दौरान सेठ बाड़ा स्थित कंचन सराफ के निवास पर जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष को व्यापारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं जान रहे हैं। अधिकांश समस्या नगर निगम, ट्रैफिक, पुलिस, विद्युत विभाग, जीएसटी, फूड विभाग की हैं। समस्या समाधान के लिए जल्द ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और जिला महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, महानगर महामंत्री सचिन अरोड़ा, महानगर महामंत्री राजेश गोयल, देवेंद्र मित्तल, संतोष चौधरी, तारा चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राय वाले, युवा महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा बब्बू, महानगर मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, शंकर लाल सराफ आदि अन्य व्यापारी मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.