• Wed. Feb 25th, 2026

स्काउट कुटीर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया वृक्षारोपण, पदाधिकारियो ने ली शपथ

ByVijay Singhal

Jul 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपदीय स्काउट एवं गाइड संस्था के द्वारा मुख्य आयुक्त डॉ कमल कौशिक के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। डॉ• कमल कौशिक ने बताया कि वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। वृक्षों से हमें प्राण वायु के साथ फल, फूल, लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं। वृक्षों के द्वारा धरती मां का असली श्रृंगार होता है। स्काउट कुटीर प्राकृतिक रूप से परिपूर्ण है जहां सघन वृक्षावली लगी हुई है। संस्था के सचिव जोगेंद्र सिंह ने कहा की वृक्षारोपण का महत्व इसलिए है कि उनके बिना पर्यावरण नष्ट हो जाएगा। सभी स्काउट-गाइड जनपद भर में शपथ ले की प्रत्येक स्काउट गाइड *एक वृक्ष मां के नाम* अवश्य लगाए। संस्था के प्रचार प्रमुख गोवर्धन गुप्ता ने कहा कि वृक्ष लगाने से महत्वपूर्ण है कि उनकी सुरक्षा पोषण की पूर्व एवं पूर्ण व्यवस्था हो तभी वृक्षारोपण हो। स्काउट कुटीर ने पूर्व में सुरक्षा पोषण की व्यवस्था के साथ-साथ वृक्षारोपण के लिए सही समय का चयन किया है मुझे प्रसन्नता है कि संस्था इसमें अग्रणी है। दयाशंकर शर्मा एल• टी• ने कहा कि वृक्षों के लगने से यहां ट्रेनिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। गाइड ट्रेनर गीता रानी ने कहा कि आज मन प्रसन्न है कि संस्था में आज फलदार छायादार वृक्ष लगे हैं। यह कुटीर के लिए समीचीन है। कुटीर के प्रभारी भगवान सिंह ने कहा कि इन वृक्षों के रक्षण पोषण की समस्त जिम्मेदारी मैं वहन करूंगा। देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यधिक लाभप्रदायक है। किसका संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यधिक आवश्यक है। संतोष कुमार जी ने पेड़ पौधों के रखरखाव के बारे में बताया। इस दौरान तरुण खंगार (स्काउट मास्टर), राजीव सोनी (स्काउट मास्टर) , देवेंद्र शर्मा, अमित ठाकुर, उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.