हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज में रहने वाले भागवताचार्य द्वारा महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने और दूसरे संत द्वारा उसका समर्थन करते हुए सफाई देने पर ब्रजवासियों में आक्रोश है। यह आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने तो पूर्व में ही मोर्चा खोल दिया था, लेकिन मंगलवार को मथुरा-वृंदावन समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन हुए। अखिल भारतीय श्री रामकृष्ण सेना ने बैठक कर ऐसी टिप्पणी करने वाले भागवताचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की रणनीति तैयार की। सेना के प्रधान कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि पहले तो भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उनके बयान का समर्थन करते हुए सफाई दी। इससे दोनों की महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है। हिंदू समाज की बहू-बेटियों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले संत और भागवताचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को सेना आंदोलन करेगी। यदि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो कोर्ट की शरण ली जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद पचौरी, भगवती प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित वर्मा, जिला अध्यक्ष चिंटू सिंह बघेल, लोकेश अग्रवाल, निखिल कुलश्रेष्ठ, यश शर्मा, तुषार वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
